जावर में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित हुए कार्यक्रम व विशाल भंडारा

0
IMG-20260403-WA0172
Spread the love

सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना से गूंजा बाला जी धाम 

जावर।शहर में हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम व भंडारा आयोजित किया गया। इसमें शहर के साथ गांवों से भी लोगों ने आकर धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह 8 बजे सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा व आरती की गई। इसके बाद 6 बजे यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष तेज सिंह पटेल ओर सचिव भीम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष यशवंत के साथ सभी सदस्यों अभी लोगों ने आहुति अर्पित की। शहर में मूल रूप से प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर बाला जी धाम में , मंदिर में मुख्य आयोजन रहे।वही प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री राम मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा श्री हनुमान मंदिर पहुंची जहां श्री हनुमान चालीसा के बाद महाआरती हुई और सभी भक्तों ने भंडारे में महाप्रसाद का लाभ लिया वही खाटू धाम नेवरी फाटा से भाई भजन मंडली के मधुर भजनों की प्रस्तुति जी श्री हनुमान जी महाराज का विशेष रूप से भव्य श्रृंगार किया गया ओर मंदिर की फूलों से सजाया गया थाविशेष रूप से सभी भक्तों ने श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज के दर्शन का लाभ लिया

वही सफल संचालन अभिषेक बालाजी ने किया


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *