विशाल भजन प्रतियोगिता 22 फरवरी को सिद्दीकगंज में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर करेंगे शुभारम्भ सिद्दीकगंज क्षेत्र की 22 भजन मंडलियों की महिलाएं होंगी शामिल
ओजस्व समाचार संपादक अभिषेक शर्मा बाला जी
मोबाइल नंबर 9111-4444-08

आष्टा । भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान को लेकर चलाये जा रहे अनेकों कार्यक्रमो,कार्यो की कड़ी में अब एक ओर नया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । 22 फरवरी रविवार को माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला मंडल आष्टा द्वारा विधानसभा स्तरीय महिला भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । आयोजक महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमति मोना मेवाडा ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर जी के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में आयोजित की जा रही है । प्रथम चरण में मंडल स्तर पर यह प्रतियोगिता सम्पन्न होगी ।मोना मेवाडा ने बताया की मंडल स्तर पर प्रतिभागी मंडलियों में से प्रथम,द्वितीय,तृतीय विजेता को पुरुष्कृत किया जायेगा एवं जितनी भी मंडलियां प्रतियोगिता में भाग लेंगी उनेह भी पुरुष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा । आठो मंडलो के बाद इस प्रतियोगिता का दूसरा चरण वृहद स्तर पर आष्टा में सम्पन्न होगा । 22 फरवरी को सिद्दीकगंज मंडल में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम की खाती समाज की धर्मशाला में रखी गई है,जिसमे इस क्षेत्र की 22 भजन मंडलियों की करीब 350 महिलाएं शामिल होंगी । प्रातः 11 बजे उक्त भजन गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर करेंगे । आयोजक मोना मेवाडा,कार्यक्रम संयोजक रामश्री वादी,सिद्दीकगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,सिद्दीकगंज के सरपंच महेन्द्र काजले,व्यवस्थापक प्रवेश शर्मा ने सिद्दीकगंज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों से आयोजित उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है
