अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल जावर ने दी श्रद्धांजलि
ओजस्व समाचार MP संपादक अभिषेक शर्मा बाला जी
मोबाइल नंबर 9111444408
जावर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जावर द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय के मार्गदर्शक एवं भारतीय राजनीति के महान चिंतक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को सेवा, संगठन और राष्ट्रवाद की नई दिशा प्रदान की। उनका ‘अंत्योदय’ का विचार — समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना — आज केंद्र एवं राज्य सरकारों की नीतियों का मूल आधार है। भारतीय जनता पार्टी उन्हीं के विचारों पर चलकर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि पंडित जी की विचारधारा को बूथ स्तर तक सशक्त रूप से पहुंचाया जाए और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन के भाव से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ठाकुर, जिला मंत्री जय सिंह ठाकुर, जिला सह-कोषाध्यक्ष शिवम सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज वेद, महामंत्री राजा ठाकुर, पार्षद मदन विश्वकर्मा, राजेंद्र सेंधव, कैलाश सोलंकी, राजू भावसार, तेज सिंह भाटी, सूरज सिंह पटेल, ज्ञान सिंह ठाकुर, हेमंत गोयल, के.पी. ठाकुर, मुकेश मकोडिया, संजय मालवीय, देवकरण पढ़ुंदिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
