तहसीलदार तहसील जावर ओमप्रकाश चोरमा द्वारा शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास जावर का निरीक्षण किया

0
IMG-20251122-WA0076
Spread the love

ओजस्व समाचार MP LIVE अभिषेक बालाजी 

मोबाइल 9755552995

जावर। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं के भोजन की सामग्री की गुणवत्ता को देखा। छात्रावास में गद्दे, तकिए एवं अन्य सामग्री की उपलब्धता, चद्दर आदि की नियमित धुलाई, शौचालय आदि की साफ सफाई, कैंपस में बागवानी आदि को देखा और इनके बारे में छात्रावास अधीक्षिका से जानकारी ले कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की खिड़कियों में मच्छरदानी लगवाने, भवन, शौचालय एवं स्नानागार में आवश्यक मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। 

छात्राओं द्वारा तहसीलदार से सवाल पूछे जिनका जवाब पा कर अपनी जिज्ञासा और ज्ञान में अभिवृद्धि की। तहसीलदार द्वारा छात्राओं को अध्ययन की तकनीक, याददाश्त को बढ़ाने के तरीके बताएं। उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगिता दर्पण मासिक पत्रिका की प्रति भी प्रदान की। यह पत्रिका तहसीलदार द्वारा हर माह छात्रावास की छात्राओं को उपलब्ध करवाई जाती है। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सविता मालवीय, छात्रावास कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थिति थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed