पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाना जावर का किया आकस्मिक निरीक्षण
ओजस्व समाचार MP LIVE अभिषेक बालाजी जावर 9755552992
दिनाँक 19.11.25 को थाना जावर जिला सीहोर में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिनके साथ श्री आकाश अमलकर एस.डी.ओ.पी. आष्टा थाना पर उपस्थित हुए जिनके द्वारा थाना जावर में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारीयो से फरियादी/पीडितो से थाना पर आने के दौरान किये जाने वाले व्यवहार के सबंध में उचित मार्ग दर्शन दिया गया तथा थाना पर पदस्थ विवेचको को पेंडिग अपराध , पेंडिग चालान , पेंडिग गुमइंसान , पेडिंग मर्ग आदी के निराकरण हेतु एंव सीसीटीएनएस से संबंधित ई साक्ष्य एप , ई समंस वारट एवं विवेचना हेतु टेबलेट के उपयोग से संबंधित उचित कार्यवाही करने हेतु दिशानर्देश दिये गये ।
